Saturday, March 7, 2026

सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस नहीं देंगे छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल

एसोसिएशन ने परिवहन आयुक्त को लिखा पत्र 

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। उन्होंने परिवहन आयुक्त को विधिवत सूचना भी दे दी है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों को प्रदान की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाने के कारण एसोसिएशन ने असहयोग आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों की बसें अलग-अलग जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए मांग की जा रही हैं।

जब तक प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाई जाती, तब तक एसोसिएशन अपनी बसें उपलब्ध कराने में असमर्थ होगी और आंदोलन जारी रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news