Wednesday, March 4, 2026

आवास आवंटन में सब्जेक्ट टू वेकेशन प्रक्रिया पुन : प्रारंभ करने की उठी मांग

नगर प्रशासन विभाग के साथ कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील एम्पलाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता के साथ कर्मचारियों के आवास संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने टाउनशिप में पूर्व की भांति सब्जेक्ट टू वेकेशन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के लागू होने से आवास आवंटन में पारदर्शिता, स्पष्टता और कर्मचारियों को सुविधा सुनिश्चित होगी।

बैठक के दौरान यूनियन की ओर विभिन्न मांगों को रखा गया। इनमें जिसमें कहा गया कि सेक्टर-6 की खाली भूमि पर सर्वसुविधायुक्त मल्टी-स्टोरी आवासों का निर्माण किया जाए। इसी तरह 60 वर्ष पुराने जर्जर आवासों को चिन्हित कर ध्वस्त किया जाए, बड़े आवासों को डी-ग्रेड कर पात्र कर्मचारियों को आवंटित किया जाए, की तुलना में कम किया जाए, 650 रिटेंशन आवासों का किराया थर्ड पार्टी वर्गफुट के सभी आवासों को लाइसेंस आवंटन की परिधि में लाया जाए, 20 वर्ष पुरानी आवास संधारण राशि को संशोधित कर 20,000 रूपये, 25,000 रुपये एवं 30,000 रुपये प्रतिवर्ष किया जाए, बोरिया गेट से भट्टी थाना जाने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, नगर सेवा विभाग की कैंटीन को रोड पर समुचित प्रकाश व्यवस्था पुनः प्रारंभ किया जाए, फारेस्ट एवेन्यू सुनिश्चित की जाए, नव-आवंटित आवासों में संधारण कार्य निधारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, टाउनशिप क्षेत्र में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों को हटाया जाए और आवास हस्तांतरण वर्तमान स्थिति (जैसा है वैसा) में किया जाए।

 

प्रबंधन ने चर्चा कर निर्णय लेने का दिया आश्वासन

सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा के पश्चात मुख्य महाप्रबंधक उत्पल देता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शेष ‘विषयों पर उच्च प्रबंधन से चर्चा कर निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया। बैठक में प्रबंधन की ओर से ए.बी. श्रीनिवास, अतुल नौटियाल, विष्णु पाठक, उपमहाप्रबंधक राघवेंद्र गर्ग, सी.एम. चंद्राकर सिंह, सहायक विवेक गुप्ता, कमरुद्दीन, रमेश गुप्तां महाप्रबंधक निखिलेश मिश्रा, सरोज झा, यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष एवं रेजी थॉमस उपस्थित रहे। वहीं पूरन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुरिन्दर सिंह, अतिरिक्त महासचिव शिव शंकर सिंह, उप महासचिव ज्ञानेंद्र पांडे, सचिव अशोक चंद्राकर एवं कुतुबुद्दीन कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news