Wednesday, March 4, 2026

युवक पर चाकू से हमला, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट

भिलाई : न्यूज़ 36 : देर रात युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने दुर्ग से रायपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर हुई। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी ने युवक के साथ गाली-गलौज की, मारपीट कीऔर चाकू से वार कर दिया। घायल युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संतोषी पारा कैंप-02 भिलाई निवासी 22 वर्षीय धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि वह आदित्य बिरला कंपनी हिंडालको, लपंगा (ओडिशा) में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कर रहा है। 3 मार्च की रात करीब 1.30 बजे वह पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने अपने घर जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान युवक वहां आया और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और चाकू से वार

धीरज ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से धीरज की बाईं जांघ के पास वार कर दिया। हमले के बाद धीरज सड़क पर गिर पड़ा।

पर्स गिरा, 6 हजार रुपए गायब

हमले में धीरज को बाईं जांघ, सीने के दाहिने हिस्से और दोनों कोहनियों के पास चोट आई। वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसी दौरान किसी ने आरोपी को राहुल नाम से पुकारा। धक्का-मुक्की के बीच धीरज का पर्स गिर गया। पर्स में बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई के एटीएम कार्ड के साथ करीब 6 हजार रुपए नकद थे। रकम गायब होने की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन और मुख्य सड़क जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात चिंता का विषय है। घायल युवक का इलाज कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news