Friday, June 26, 2026

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता समेत 16 जुआरी पकड़ाए, साढ़े 3 लाख नगद जब्त

कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, 22 मोबाइल, 3 बाइक और 3 कार जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : अम्लेश्वर पुलिस ने जुआ खेलते कांग्रेस – मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता समेत 16 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.59 लाख नगद समेत कुल 25 लाख की सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रवक्ता व एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि रविवार को अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर अमलेश्वर पुलिस और एसीसीयू टीम ने मौके पर रेड मारी। मौके से 16 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए जुआरियों में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष व अमलेश्वर नगर विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू, पार्षद प्रतिनिधि कांग्रेस वार्ड 12 पुनीत राम साहू, छाया पार्षद, भाजपा वार्ड नंबर 11 सोनू साहू उर्फ दुर्गेश के अलावा अम्लेश्वर निवासी मनीष साहू उर्फ गुड्ड, खुड़मुड़ा निवासी सत्यनारायण साहू और संजू सोनकर, गुरुवार बाजार चौक, दुर्ग निवासी मुकेश कुमार ढीमर, मगरघटा निवासी नारायण टंडन, विनोद अमरदास, बस्तीपारा कुथरेल निवासी डिजेन्द्र निर्मलकर, सत्यम विहार कॉलोनी रायपुर निवासी संजय साहू, शुभम चंद्राकर प्रमोद वर्मा, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर निवासी रोहित निर्मलकर, भाठागांव रायपुर निवासी नरेश सोनकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी को पकड़ा। नगद 3 लाख 59 हजार 470 और 22 मोबाइल जब्त किए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news