दुर्ग : न्यूज़ 36 : अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए पुलगांव पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देसी मदिरा एवं नकद बिक्री रकम जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से लगभग 3000 रुपये मूल्य की अवैध देसी शराब तथा 200 रुपये नकद बिक्री रकम बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी, मौके पर धराया आरोपी :
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हनोदा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास, ग्राम चंदखुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देसी शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलगांव पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंद्र बारले, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी 30 पौवा देसी मदिरा (शोले ब्रांड) बरामद की गई।
अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का सख़्त रुख
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
