Thursday, September 24, 2026

ट्रक की टक्कर के बाद पहिये में फंसा बाइक चालक, मौत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलगांव थाना क्षेत्र के रसमड़ा में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना रायपुर. स्टील प्लांट के सामने हुई। ग्राम सलोनी निवासी ऐमंत साहू अपने दोस्त के साथ बाइक सीजी 07 जेडआर 3592. से रसमड़ा स्थित एएस ग्लोबल फेब्रिकेशन कंपनी काम पर जा रहा था। बाइक ऐमंत चला रहा था और उसका मित्र पीछे बैठा था।

जब वे रायपुर स्टील प्लांट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक सीजी 07 बीएफ 3747 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा जबकि ऐमंत ट्रक के नीचे की ओर फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालू हालत में वहीं रुक गई थी। पीछे बैठे युवक को गंभीर चोट नहीं आई, इसलिए वह उठकर अपने दोस्त को बचाने दौड़ा। ऐमंत ट्रक के नीचे फंसा मदद के लिए पुकार रहा था। आसपास के लोगों ने ड्राइवर को बताया कि युवक नीचे फंसा है। इसके बावजूद ड्राइवर ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। ट्रक आगे बढ़ने से ऐमंत कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। लोगों ने शोर मचाकर ट्रक रुकवाया और उसे पीछे कराया, तब जाकर ऐमंत को सामने वाले पहिए के पास से बाहर निकाला गया। घायल ऐसंत को रायपुर स्टील प्लांट की एंबुलेंस से भिलाई के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news