Thursday, September 24, 2026

नक्सलवाद की डेडलाइन पूरी होगी, कोई संशय नहीं, छत्तीसगढ़ की बदली तस्वीर देश ने देखी – DGP

CAF भिलाई में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, CM के हाथों विजेताओं को मिला सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में आयोजित चौधरी अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता ने छत्तीसगढ़ की सकारात्मक छवि पूरे देश के सामने प्रस्तुत की है।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में 23 फरवरी से आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। डीजीपी गौतम ने कहा कि जो छत्तीसगढ़ पहले नक्सलवाद और हिंसा के लिए जाना जाता था, उसकी समृद्ध संस्कृति, पुलिस की मेजबानी और माटी की खुशबू का अनुभव देशभर से आए खिलाड़ियों को यहां देखने मिला है। इससे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा।

उन्होंने कहा कि यह संदेश आम नागरिकों तक पहुंचाया जाना चाहिए कि नक्सलवाद की समाप्ति के लक्ष्य को लेकर सरकार और पुलिस प्रतिबद्ध हैं। अब नकारात्मक प्रश्नों के बजाय बस्तर के विकास, उसकी दिशा और वहां के लोगों के भविष्य पर चर्चा होनी चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और पर्याप्त बजट भी स्वीकृत किया गया है, जिससे निश्चित रूप से क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

तीरंदाजी के संदर्भ में डीजीपी गौतम ने कहा कि भारत की आर्चरी टीम मजबूत है और प्रदेश में भी प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रायपुर में तीरंदाजी के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है, ताकि भविष्य में प्रदेश से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news