Friday, February 27, 2026

44 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एएचपी अंतर्गत आवास आबंटन के लिए निगम सभागार कक्ष में लाटरी निकाली गई। प्रक्रिया के माध्यम से कुल 44 हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए।

चयनित हितग्राहियों को सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया, माइल स्टोन स्कूल के पीछे, आम्रपाली फेस-1 हाउसिंग बोर्ड, ग्रीनवेली तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज के पीछे निर्मित आवास प्रदान किए गए। इससे पूर्व पात्र हितग्राहियों को कुल 1,572 मकान आबंटित किए जा चुके हैं। प्रक्रिया के दौरान महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी एवं चंद्रशेखर गंवई, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी, नोडल अधिकारी सह अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा तथा जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता उपस्थित रहे। आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास प्रदान किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन नै आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पात्र आवेदकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए इसी प्रकार की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news