Friday, February 27, 2026

ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 15.58 लाख रु. की ठगी

दूसरी घटना में वाट्सएप पर हाय लिखते ही बुजुर्ग के 4 लाख गायब

भिलाई : न्यूज़ 36 : ब्लिंकिट कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने युवक से 15.58 लाख रुपए ठग लिए। जामुल पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर दो मोबाइल नंबर और दो खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रार्थी शिव नगर जामुल निवासी प्रीती निषाद ने बताया कि दिसंबर में उसके पति लोकेश के पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने बताया कि भिलाई तीन में कंपनी की फ्रेंचाइजी पार्टनशिप के लिए लक्की ड्रॉ में नाम आया है। इसके लिए पंजीयन कराना होगा। फिर अलग अलग बहाने बनाकर दो बैंक खातों में 15.58 लाख रुपए जमा करवाए। ठगी का पता चलने के बाद साइबर पोर्टल में घटना की शिकायत की।

इसके अलावा एक अन्य मामले में ठग ने वाट्सएप पर मैसेज भेजकर बुजुर्ग के खाते से 4 लाख रुपए निकाल लिए। भिलाई नगर पुलिस ने सेक्टर 6 निवासी संजय झा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। संजय ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को उसके वाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से हाय का मैसेज आया था। इस पर उसने मैसेज भेजने वाले से पूछा कि कौन है। मैसेज करने वाले ने कोई जबाव नहीं दिया। अगले दिन उसके मोबाइल पर खाते से पैसा डेबिट होने का मैसेज आया। स्टेटमेंट चेक करने पर जानकारी मिली।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news