Tuesday, March 3, 2026

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा, सात लाख ठगने वाले दो गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार कर थाना छावनी. लाया। प्रगति नगर कैम्प-1 भिलाई निवासी प्रार्थिया सरोज पटेल (43) ने छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि प्रगति नगर कैंप -1 भिलाई निवासी आरोपित पायल पांडे एवं सिद्धमून उर्फ लाल पांडे ने प्रार्थिया के पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। रिपोर्ट पर छाबनी पुलिस ने धारा 318(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपियों के रीवा (मध्य प्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news