दुर्ग : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक जगह पर धारदार हथियार लहरा कर आम नागरिकों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से धारदार हथियार जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पोटिया रोड स्थित देसी शराब दुकान के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी राहुल जांगड़े को पकड़ा। उसके पास से स्टील का बटन धारदार हथियार जब्त किया है।
