Thursday, February 19, 2026

बढ़ती नशाखोरी व अपराध को लेकर SSP से मिले पार्षद, गश्त की मांग

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पटरी पार औद्योगिक नगर क्षेत्र दुर्ग में बढ़ती नशाखोरी को लेकर नशाखोर लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं क्षेत्र में सघन गश्त कर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर नगर पालिका निगम दुर्ग के पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मिलकर आवेदन सौंपा है।
नगर पालिका निगम में लोक कर्म विभाग प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर बताया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटरी पार के कुछ वार्ड जैसे शक्ति नगर, शांति नगर, सिकोला भाटा, सिकोला बस्ती, कैलाश नगर चरला आदि में सुख नशा जैसे गांजा, नशीली दवा, अवैध शराब आदि की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। स्कूल पढ़ने वाले कम उम्र के बच्चे भी इस प्रकार के नशे का शिकार हो रहे हैं। शक्ति नगर तालाब के आसपास शाम से लेकर आधी रात तक नशाखोरी एवं जुआ का अड्डा बना रहता है। पुलिस की गश्त न के बराबर होने के कारण अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शक्ति नगर, शांति नगर क्षेत्र में लगातार हत्या की घटना से आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news