Wednesday, February 18, 2026

महाशिवरात्रि पर शांति नगर में खाटू धाम निर्माण का शुभारंभ, भूमि पूजन संपन्न

भिलाई : न्यूज़ 36 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शांति नगर में खाटू श्याम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘खाटू धाम’ निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

आयोजकों ने बताया कि यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि शांति नगर की आस्था, विश्वास और आने वाली पीढ़ियों के संस्कारों की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं, बहनें एवं बुजुर्गंजन उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से भव्य खाटू धाम निर्माण का संकल्प लिया। भूमि पूजन के दौरान भक्तों ने “जय श्री श्याम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वार्ड पार्षद अभिषेक मिश्रा व आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनकर मंदिर निर्माण में सहयोग करें, ताकि शांति नगर में एक दिव्य और भव्य खाटू धाम शीघ्र आकार ले सके।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news