Monday, February 16, 2026

धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी भिलाई पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थिया के नाम पर विभिन्न बैंकों से लाखों रुपये का ऋण लेकर धोखाधड़ी की। आरोपी ने एटीएम एवं चेक के माध्यम से खातों से रकम आहरित कर कूटरचना की। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थिया अख्तरी बेगम (57 वर्ष) निवासी चरोदा, थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2006 में मकान – निर्माण के संबंध में पूर्व परिचित एल. महेश्वर राय को जानकारी दी गई थी। आरोप है कि एल. महेश्वर राय ने प्रार्थिया के नाम एवं संपत्ति का दुरुपयोग करते हुए लगभग 20,00,000 रुपए का ऋण प्राप्त किया। जिसकी मासिक किश्त 20,220 रुपए रुपये प्रार्थिया के वेतन से कटती रही। वर्ष 2021 में भारतीय स्टेट बैंक पदुमनगर चरोदा से 5,80,000 रुपये तथा फरवरी 2025 में रेलवे अर्बन बैंक से 5,80,000 रुपये का ऋण भी प्रार्थिया के नाम पर लिया गया, जिसकी किश्तें, क्रमशः 5,400 रुपये एवं 22,450 रुपये प्रति माह कटती रही। एल. महेश्वर राय के दुर्घटना के पश्चात आरोपी के. सांईवारा द्वारा प्रार्थिया के बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र एवं मोबाइल सिम अपने पास रखकर वर्ष 2021 से 2025 के मध्य एटीएम एवं चेक के माध्यम से लगभग 5 लाख रुपये की कूटरचना कर राशि आहरित की गई तथा उसमें से 80,000 रुपये अपनी माता के खाते एवं अन्य राशि परिचित के खाते में स्थानांतरित की गई। प्रकरण में धारा 316(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के. सांईवारा (37 वर्ष) निवासी पंचशील नगर को गिरफ्तार किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news