Wednesday, May 6, 2026

साजा में महिला मोर्चा का भव्य ‘बजट संवाद’, आत्मनिर्भर नारी पर विभा अवस्थी का जोर

यह बजट महिलाओं की आर्थिक क्रांति का दस्तावेज : विभा अवस्थी

जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी का आह्वान ,हर घर महिलाओं तक पहुंचे बजट की सही जानकारी

साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : साजा नगर में पहली बार जिला भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा द्वारा बजट 2026–27 को लेकर भव्य महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,अंबेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं स्व-सहायता समूह की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,कार्यक्रम का महत्व इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी का साजा नगर में यह प्रथम आगमन था,उनके मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी के नेतृत्व में बजट संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
बजट संवाद में रायपुर भाजपा के प्रभारी राजेंद्र शर्मा की विशेष मौजूदगी ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया ,साथ ही नगरपंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह, साजा विधायक ईश्वर साहू की धर्मपत्नी सहित रायपुर से पधारे प्रदेश महिला मोर्चा से कार्यालय मंत्री मिली बनर्जी, सह कार्यालय मंत्री प्रतिज्ञा गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री तिलेश्वरी धुरंधर, मीडिया सह-प्रभारी विद्या पांडे एवं सोशल मीडिया सह-प्रभारी डॉ. किरण सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news