भिलाई : न्यूज़ 36 : दुकान पीछे हटाकर लगाने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चंद्रहास गिरी गोस्वामी एमपीबी चौक जामुल में रहता है और खेती किसानी का काम करता है। उसके द्वारा रुखड नाथ मंदिर नारधा में रुद्र महायज्ञ एवं भंडारा का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इसको लेकर 12 फरवरी की शाम को 4:30 बजे प्रार्थी रुखड नाथ मंदिर नारधा में आए नागा साधु के साथ बैठकर चर्चा कर रहा था। उसी समय रामगिरी गोस्वामी उर्फ भीम आया जिसे प्रार्थी ने कहा कि तुम अपनी नारियल ,अगरबत्ती की दुकान एवं होटल को पीछे करके लगाना क्योंकि यज्ञ में भीड़ होने की संभावना है। तब वह बोला कि मैं दुकान नहीं हटाऊंगा यह कहते हुए उसने गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कॉल और पकड़कर हाथ मुक्के से मारपीट किया।इसके बाद उसके परिवार के आरोपी हर्ष पुरी गोस्वामी ,शुभम पुरी गोस्वामी, परमेश्वर गिरी गोस्वामी भी वहां आ गए। सभी ने एक राय होकर मारपीट की, इससे प्रार्थी को चोटे आई है।
