Saturday, February 14, 2026

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी ठोकर : युवती की मौके पर मौत

नेशनल हाईवे रोड पर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का मामला

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-53 पर कल देर रात 11 के करीब तेज रफ्त्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके स्थल पर ही युवत्ती की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। यह हादसा रायपुर से वापसी में चरोदा जीआरपी चौकी के पास हुआ है। दोनों युवक युवती खुर्सीपार भिलाई के रहने वाले बताए गए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि युवती की पहचान 27 वर्षीय गूंजा चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह सुभाष मार्केट, जोन-2, वार्ड 31, बापू नगर खुर्सीपर की रहने वाली थी। 30 वर्षीय दीपक मोंगराज गंभीर रूप से घायल है यह भी ओडिया मोहल्ला, वार्ड 33, खुर्सीपार भिलाई के रहने वाला है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि युवक और युवती रायपुर की ओर से भिलाई आ रहे थे। जीआरपी चौकी चरोदा के पास रात्रि 11:00 बजे के करीब पहुंचने पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके स्थल पर ही युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुरानी भिलाई पुलिस को आज सुबह लगने के बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाना के लिए घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news