एक एएसपी पांच सीएसपी और 3 थाना प्रभारी तैनात
33 पेट्रोलिंग पार्टियां, 21 फिक्स प्वाइंट भी
भिलाई : न्यूज़ 36 : वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था में पुलिस जुटी हुई है। जिले में पर्यवेक्षण के लिए 1 एएसपी, 5 सीएसपी और 30 थाना थाना प्रभारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना चौकी क्षेत्रों में 33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। जो पार्क, गार्डन, मॉल, प्रमुख बाजार, पर्यटन स्थल, अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त करेंगी। 21 प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट में पुलिस कर्मियों की पुलिस बल निरंतर मौजूद रहेगा। महिला सुरक्षा टीम को पृथक रूप से पुलिस तैनात कर पार्क, सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डायल 112 कंट्रोल रूम और रिजर्व बल को तुरंत प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट मोड में रखा गया है। ट्रैफिक शाखा द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की गई है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, हुड़दंग, कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कार्रवाई की जाएगी।
