Saturday, February 14, 2026

मामूली बात पर विवाद व मारपीट जुर्म दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना में स्वाति गजभिये निवासी शंकर नगर साई मंदिर के पास दुर्ग निवासी ने मारपीट व गालीगलौज की शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे घर में वह अपने पति गौरव, भाई देवेंद्र वासनिक और भाभी सैफाली वासनिक छोटी बहन स्मृति वासनिक व बच्चों के साथ थी। उसी समय मकान मालिक सुभम सोनटेके का दोस्त बालू आया और मकान मालिक सुभम सोनटेके को पूछा। बाहर आकर उसे बताया कि सुभम सोनटेके नहीं है। ड्यूटी चला गया है, उसके आने पर आना। इस पर वह आने से मना कर रहे हो बोलकर भडक़ गया और गाली देने लगा। मकान खाली करवाने की धमकी दी। घर में मौजूद सदस्यों ने गाली देने से मना किया, तो जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े बांस के डंडा से मारपीट करने लगा। पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news