Thursday, February 12, 2026

विधायक रिकेश सेन ने हीमोफीलिया पीड़ित छात्र को उपलब्ध कराया जीवनरक्षक इंजेक्शन

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक हीमोफीलिया पीड़ित छात्र की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। आपको बता दें कि भिलाई टाउनशिप निवासी कक्षा दसवीं के छात्र आरूष के लिए विधायक ने तत्काल हीमोफीलिया बी फेक्टर-9 इंजेक्शन की व्यवस्था की और उसे छात्र की माता श्रीमती बी शारदा पखाले को सौंपा। छात्र आरूष हीमोफीलिया बी (फेक्टर-9 की कमी) से पीड़ित है। इस बीमारी में शरीर में क्लॉटिंग फैक्टर्स की कमी के कारण चोट लगने पर खून आसानी से नहीं जमता, जिससे आंतरिक और बाहरी रक्तस्त्राव का गंभीर खतरा बना रहता है। समय पर इंजेक्शन न

मिलने से असहनीय दर्द और अंगों के खराब होने का डर रहता है। आरूष की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। ऐसे नाजुक समय में परिवार इंजेक्शन की अनुपलब्धता के कारण काफी परेशान था। परिजनों ने जब विधायक रिकेश सेन से मदद की गुहार लगाई, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इंजेक्शन मंगवा कर पाखले परिवार को राहत पहुंचाई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news