Wednesday, February 11, 2026

अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के विरुद्ध पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उतई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम गाड़ाडीह एवं इंदिरा नगर उतई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अधिक लाभ वर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का विक्रय एवं तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर अलग-अलग टीमों का गठन कर भेजा गया था। पुलिस ने आम बगीचा गड़ाडीह, नर्सरी गाड़ाडीह एवं गोल्डन कांपलेक्स इंदिरा नगर उतई में दबिश दी।पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कुल तीन संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी मदिरा की बोतले, दो पहिया वाहन शराब बिक्री की रकम आदि बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी विजय यादव के कब्जे से 32 पौवा देसी मदिरा प्लेन एवं दो पहिया वाहन बरामद किया है। आरोपी मुकेश नवरंगे उर्फ नजरू के कब्जे से 30 पौवा देसी मदिरा प्लेन एवं आरोपी प्रेमसुख ढीमर के कब्जे से 31 पौवा शोले मसाला एवं नगदी रकम जब्त की है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news