Wednesday, February 11, 2026

लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, संचालक व महिला दलाल गिरफ्तार

पुलिस ने प्वाइंटर बनाकर की घेराबंदी

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्त्तार किया है। आरोपियों के पास से नकद राशि एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि 09 फरवरी 2026 को थाना छावनी को सूचना मिली थी कि छावनी क्षेत्र स्थित छाया इन लॉज में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त किया और दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराए जाने का खुलासा हुआ। मामले में संलिप्त पाए जाने पर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्त्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 3, 4 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : घनेश रॉय (56 वर्ष), निवासी छावनी, जिला दुर्ग,सीता चौधरी (25 वर्ष), निवासी छावनी, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :  नकद राशि ₹500/-,,मोबाइल फोन 02 नग

छावनी पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

इस कार्रवाई में थाना छावनी की पुलिस टीम, महिला स्टाफ एवं विवेचना दल की सराहनीय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनैतिक देह व्यापार अथवा इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news