भिलाई : न्यूज़ 36 : नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भिलाई नगर एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा, बिक्री की नकद राशि तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि 09 फरवरी 2026 को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्रीराम चौक, हुडको भिलाई क्षेत्र में एक युवक काले रंग के बैग में अवैध गांजा रखकर स्कूटी से बिक्री की फिराक में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त ₹10,800 नकद एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी व मोबाइल फोन को जब्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,70,800 बताई गई है।
उक्त मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 20 (B), 27(a) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में एड-टू-एंड विवेचना आरी है।
घटनास्थल
श्रीराम चौक, हुडको भिलाई नगर, जिला दुर्ग
गिरफ्त्तार आरोपी : सौरभ दीक्षित, उम्र 21 वर्ष
निवासी – पेपर चिल्ली बार पास, कोहका, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री : अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 किलो 200 ग्राम
बिक्री रकम : ₹10,800/-
एक्टिवा वाहन एवं मोबाइल कुल कीमती ₹1,70,800/-
इस कार्रवाई में थाना भिलाई नगर एवं ACCU में पदस्थ पुलिस स्टाफ की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही।
