Wednesday, February 11, 2026

पुरानी भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, गाय से टकराई बाइक, गिरे सड़क पर

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत उमदा रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निलेश कुर्रे 35 वर्ष निवासी सुरडुंग के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक भीमा इस हादसे में घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार निलेश कुरें अपने दोस्त भीमा के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उमदा रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक सड़क पर एक गाय आ जाने से बाइक सवार युवक उससे टकरा गए और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पास से गुजर रहा ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिसमें पीछे बैठे युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news