Wednesday, February 11, 2026

क्राइम मीटिंग में एसएसपी अग्रवाल का आदेश,गंभीर मामलों में खुद थाना प्रभारी दर्ज करेंगे एफआईआर

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में अब गंभीर प्रकृति के मामलों में एफआईआर खुद थाना प्रभारी लिखेंगे। यह आदेश एसएसपी व डीआईजी विजय अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रुम में थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग में दिया। बैठक में डीआईजी अग्रवाल ने कहा कि सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन सुबह या शाम के समय अनिवार्य रूप से थाना की गणना में रहेंगे। गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों की सूचना समय पर संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से देंगे। गंभीर प्रकृति के मामलों में थाना प्रभारी खुद प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करेंगे। सभी आरक्षक एबी नोटबुक का संधारण करेंगे, जिसका साप्ताहिक निरीक्षण थाना प्रभारी करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध नशे, मादक पदार्थों एवं नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। वर्तमान विधानसभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए बीट व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। नेफिस प्रणाली में को बीट सिस्टम के माध्यम से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news