भिलाई : न्यूज़ 36 : मैत्री गार्डन द्वारा फ्लावर शो के तत्वावधान में आयोजित हाउस गार्डन प्रतियोगिता के तहत बांग्ला साहित्यकार पल्लव चटर्जी के मैत्री कुंज स्थित निवास के उद्यान को तीसरा स्थान मिला है। पल्लव चटर्जी ने बताया कि बीएसपी मैत्री बाग की टीम ने पिछले दिनों आकर उनके निवास का उद्यान देखा था, जिसके बाद 8 फरवरी को मैत्री बाग में आयोजित फ्लावर शो में तीसरा पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान डॉ प्रतीक चटर्जी, ब्रतिन चटर्जी व सुभाशीष बनर्जी ने हासिल किया।
