Tuesday, February 10, 2026

जस, झांकी हमारी संस्कृति और परंपरा का मंच : ललित चंद्राकर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ग्राम खुर्सीडीह व खुरसुल में दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर अंचल के ख्याति प्राप्त मंडलियों ने महिषासुर वध, शुभ-निशुंभ वध, द्रौपती चीर हरण सहित अन्य कथा प्रसंगों पर प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर विधायक ललित ने कहा यह आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण मंच है, जहां हम अपनी देवी की महिमा का गायन करते हैं,और झांकी के माध्यम से उनकी कथाओं को प्रदर्शित करते हैं। जस झांकी के माध्यम से अलग-अलग मंडलियां देवी की महिमा का यशगान करती हैं, जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात कर अज्ञानता, अंधकार नशा रूपी महिषासुर का वध करने की कोशिश करना चाहिए। अपने जीवन सदाचार, सद्‌गुण को समाहित कर नेक कार्य करें, एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ दें, स्वावलंबी बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, सरपंच गायत्री साहू, सागर दुबे, किशोर पटेल, टिकेश्वर यादव, थावेंद्र यादव, मनोज सिन्हा, शैलेन्द्र साहू, गजेंद्र साहू, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news