Tuesday, February 10, 2026

मैत्रीबाग फ्लावर शो में पर्यटक पहुंचे भिलाई के मैत्रीगार्डन

फूलों और सब्जियों के लगे स्टॉल, 3डी डिजिटल रंगोली देखने उमड़ी भीड़

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के प्रसिद्ध मैत्रीबाग में रविवार को फ्लावर शो का आयोजन किया गया। बीएसपी और मैत्रीबाग प्रबंधन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसेदेखने दूर-दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

मैत्रीबाग के फ्लावर शो में फूलों की सैकड़ों वैरायटी स्टाल में लगाई गई

प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा, डहलिया, सूरजमुखी, चम्पा सहित अनेक किस्मों के फूलों की विभिन्न वैरायटी एक ही स्थान पर देखने को मिली। फूलों की खुशबू और रंगों से पूरा परिसर महक उठा। इसके साथ ही फलों और सब्जियों को भी विशेषतरीके से सजाकर प्रदर्शित किया गया, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।

फूलों से बनाए गए डायनासोर व हिरन की प्रतिमाएं

मैत्रीबाग परिसर को इस अवसर पर बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया था। यहां मौजूद शेर, डायनासोर और हिरन की विशालकाय प्रतिमाएं पर्यटकों को खूब पसंद आई। लोग इन प्रतिमाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। प्रदर्शनी के दौरान 3डी डिजिटल रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

Oplus_16908288

रंगोली से उकेरी ऑपरेशन सिंदूर की कहानी

इसमें कलाकारों ने रंगोली के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित वर्तमान में घटित घटनाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे।

मैत्रीबाग प्रभारी डॉ. एन. के जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को बागवानी केप्रति प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नौका विहार का भी आनंद उठाया और पूरे दिन मैत्रीबाग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news