Wednesday, September 23, 2026

फ्लावर शो के लिए सजाया गया मैत्री बाग, उमड़ेंगे प्रकृति प्रेमी

मैत्री बाग में बारहसिंघा की 12 फीट उंची प्रतिकृति बनाई गई है जो पर्यटकों को लुभाएगी

भिलाई : न्यूज़ 36 :  भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग की ओर से फ्लावर शो 2026 का आयोजन आठ फरवरी को मैत्री बाग में किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र होंगे।

फ्लावर शो 2026 में बीएसपी और नान-बीएसपी क्षेत्र के रेसीडेंशियल हाउस गार्डन, हास्पिटल सेक्टर, मरोदा, रिसाली और रूआबांधा क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके साथ ही हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के विद्यार्थी भी स्कूल गार्डन, पाटेड प्लांट, कट फ्लावर, फ्लोरल डेकोरेशन, फल और सब्जियों के मॉडल, रंगोली, माला निर्माण, बुके और सलाद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों को अपने गमले, फूल और प्रदर्शनी सामग्री आठ फरवरी की संध्या सात बजे से पहले नहीं हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फ्लावर शो में किंग आफ द शो और क्वीन आफ द शो सहित अन्य पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों ने किया

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news