Thursday, March 12, 2026

सेक्टर-9 अस्पताल के लिए 193 करोड़ का बजट प्रविधान : बघेल

चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त खरीदी हो पाएगी

भिलाईः दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के मुद्दे पर लोकसभा में आवाज उठाई। बघेल ने सेक्ट-9. अस्पताल में बुनियादी ढांचे के विकास, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणो की बढ़ोतरी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार का ध्यानार्कषण कराया। इस पर उन्हें जानकारी दी गई कि 193 – करोड़ का बजट आबंटित किया गया है।

विजय बघेल ने सदन में कहा कि सेक्टर-9 चिकित्सालय के संचालन, रखरखाव एवं देखभाल मेडिकल व – नान मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदो में नियुक्ति के लिए बजट वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा गया है। भारत सरकार इस्पात मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई की वर्तमान में 142 चिकित्सक एवं 399 गैर चिकित्सीय स्टाफ के अलावा 130 प्लेसमेट कर्मचारी मेडिकल एवं हेल्थ सर्विस में तैनात है जो कि उचित रूप से अस्पताल का संचालन कर रहें है।

इसके साथ ही सेक्टर-9 चिकित्सालय में मल्टी डिसिप्लनरी एवं सुपर स्पेलिस्टी मल्टी सर्विसेस के साथ ही एडवांस डाँयगोनस्टिक, सीटी स्केन, तीन टेस्ला एमआरआइ, न्यूक्यिर मेडिसिन, अल्ट्रा सोनोग्राफी, एडवांस लेबोरेटरी ब्लड सेंटर, वेंटिलेटर व अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण के लिए 193 करोड़ का बजट आबंटित किया गया। सांसद बघेल ने इस प्रावधानित बजट पर केन्द्रीय इस्पात और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को सुविधा सेवा विस्तार के लिए आभार जताया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news