Thursday, March 12, 2026

नेशनल हाइवे -53 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-53 दुर्ग-रायपुर रोड पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्क्कर मारने से यह हादसा हुआ।

कुम्हारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मर्ग क्रमांक 11/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि मृतक फनेन्द्र वर्मा उर्फ राज वर्मा (23 वर्ष), पिता हरिशचंद्र वर्मा, निचासी सिवनी वार्ड क्रमांक 12, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर, 02 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 01:30 बजे अपनी मौटरसाइकिल क्रमांक CG-04-QS-6941 से अपने मित्र बादल सिंह क्षत्री को पीछे बैठाकर पावर हाउस क्षेत्र से रायपुर की ओर जा रहा था। जब वे एचडीएफसी बैंक के पास, एनएच-53 कुम्हारी पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज, लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे मोटरसाइकिल चालक फनेन्द्र वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पीछे बैठे बादल सिंह क्षत्री को चोटें आने पर उपचार हेतु मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचकर पंचों की उपस्थिति में शव पंचायतनामा, शव निरीक्षण एवं घटनास्थल निरीक्षण की कार्यवाही की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण ब्राड डेथ (रोड एक्सीडेंट) बताया गया है। मामले की सूचना एसडीएम भिलाई-03 को भी भेजी गई। मर्ग जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना कुम्हारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 0051/2026 धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट, 106 (1) बीएनएस, 125 (ए) बीएनएस एवं 281 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news