भिलाई : न्यूज़ 36 : मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्गं पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सी. मार्केट पावर हाउस के पास से एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर ने बताया कि आज थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली।सी. मार्केट पावर हाउस, भिलाई के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोडन विक्रय हेतु रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम हेरोडन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹80,000 बताई जा रही है। पकड़े गए
आरोपी की पहचान अरमान ओसारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्रवाई में थाना छावनी में पदस्थ उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की अहम और सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से दूर रहें और यदि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। मादक पदार्थों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
