भिलाई : न्यूज़ 36 : आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष पहल की है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 1 और 2 मार्च 2026 को दुर्ग से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 2 और 3 मार्च 2026 को निजामुद्दीन से चलाई जाएगी।
इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी। यह रायपुर (11.20/11.25), उसलापुर (13.20/13.30), पेंडारोड (14.55/14.57), अनूपपुर (15.40/15.45), शहडोल (16.20/16.22), उमरिया (21.50/21.55) होते हुए अगले दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झासी (03.35/03.45), आगरा कैट (07.55/08.00), मथुरा (08.55/09.00) से गुजरकर 11.10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
(17.14/17.16), कटनी मुड़वारा (19.30/19.40), दमोह (20.48/20.50), सागर गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन से 12.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह मथुरा (14,05/14.10), आगरा कैंट (15.10/15.15), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (21.25/21.30) होते हुए अगले दिन सागर (03.35/03.40), दमोह (04.58/05.00), कटनी मुड़वारा (07.05/07.10), उमरिया (09.00/09.02), शहडोल (10.05/10.07), अनूपपुर (10.55/11.00), पेंड्रारोड (11.45/11.47), उसलापुर (14.10/14.20), रायपुर (16.50/16.55) से गुजरकर 18.20 बजे दुर्गं पहुंचेगी।
