Sunday, February 1, 2026

पांच साल से टैक्स जमा नहीं करने वाले 174 लोगों को नोटिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने ऐसे बकायादारों की सूची तैयार कराई है जो लंबे समय से टैक्स जमा करने में कोताही बरत रहे है। बकायादारों के घर पर लगे नल कनेक्शन को पहले विच्छेद किया जाएगा। बाद में बकाया टैक्स की राशि वसूल करने कुर्की की जाएगी। कई लोग ऐसे है जो लंबे समय से टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। निगम से वे सारी सुविधाएं भी ले रहे। ऐसे लोगो की संख्या पहली सूची में 19 की  है।

टैक्स जमा करने धारा 173 के तहत नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन अलग करने की कार्यवाही की जाएगी। राशि जमा नहीं करने पर 174 की नोटिस देकर कुर्की कार्यवाही की जाएगी।

इन् बकायादारों को मोहलत

मांगरी देवी आजाद मार्केट को 151689 रूपए जमा करने नोटिस थमाया है। इसी तरह बुनिया देवी आजाद मार्केट को 813713 व 2221740, प्रदीप मैत्री नगर को 191548, अखिलेश यादव मैत्री नगर को 130328, शमीम अहमद मैत्री नगर 150497, नवीन सिंह मैत्री नगर को 138078, ओम प्रकाश वर्मा वैभव ट्रेडर्स को 375959, राम ध्रुव विश्वकर्मा स्टेशन मरोदा को 1648681, ओंकार कश्यप स्टेशन मरोदा को 364332, आजाद स्कूल स्टेशन मरोदा को 809353, नवीन सिंह मधुरिशा रेस्टोरेंट को 444939, शेख अहमद को 61211, आर्यावर्त को 827914, सविता गणवीर को 106055, आशीष देशमुख को 76499, वीणा विद्या निकेतन 249142, मोतीलाल ब्रदर्स 113956, उत्तम वर्मा को 57511 रुपए जमा करने 7 दिन को मोहलत दी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news