Sunday, February 1, 2026

सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा पट्टी लिख रहे दो आरोपियों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी, तीन मोबाइल, नगदी रकम आदि जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उतई बस स्टैंड के पास कांती बाई देवांगन निवासी ग्राम डूमरडीह एवं मोहित कुमार सपहा निवासी बंजारी पारा उतई बस स्टैंड के पास अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली। उनके पास से सट्टा पट्टी, रकम आदि जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news