दुर्ग कोतवाली थाना का मामला
भिलाई : न्यूज़ 36 : मकान विवाद के कारण न्यायालय से केस हारने के बाद शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गई। मामले मामले को पुलिस ने जांच में लिया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि शबारानी पचरीपारा दुर्ग में किराए के मकान में रहती थी। उस मकान को खरीदने के लिए कई बार मकान मालिक को अवगत कराया था। लेकिन मकान मालिक उसे बेचने नहीं चाहता था, बल्कि उससे खाली करवाना चाहता था। इसे लेकर दोनों का केस न्यायालय में चल रहा था। केस हारने के बाद न्यालय व पुलिस कर्मी उसके मकान में खाली कराने पहुंचे थे तब महिला ने कमरे में घूसकर शरीर पर मिट्टी तेल उंडेल कर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर जाया गया। जहां गंभीर अवस्था में होने से महिला को रायपुर रेफर किया है। महिला 95 प्रतिशत तक बुरी तरह जल गई थी। उपचार के बाद महिला की मौत हो गई।
