Saturday, March 14, 2026

भिलाई-3 में वृद्ध महिला से दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग, दो अज्ञात बाइक सवार फरार

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-3 के इंद्रा नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता जे. सावित्री इंद्रा नगर, परमेश्वरी भवन के पास भिलाई-3 में निवास करती हैं। वे वृद्ध हैं और अधिकांश समय घर पर ही रहती हैं। दिनांक 23 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:20 बजे वे अपने घर से सामान लेने दुकान गई थीं। सामान लेकर वापस घर लौटते समय जैसे ही वे इंद्रा नगर के पूर्व पार्षद के घर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए।

दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। चलते चलते मोटरसाइकिल कुछ धीमी की और पीछे बैठे व्यक्ति ने पीड़िता के गले से लगभग पौने तीन तोले की सोने की चैन, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है, डापट ली। इसके बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और अपने बेटे को घटना की जानकारी दी, जो रेलवे में कार्यरत है और उस समय ड्यूटी पर बाहर गया हुआ था। बाद में पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0063/26 के तहत दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 304(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news