600 से अधिक पौवा शराब जब्त, 38 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई
भिलाई : न्यूज़ 36 : राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2026 के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के दौरान दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दुर्गं पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिले के विभित्र थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर कुल 38 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में शुष्क दिवस के बावजूद बिक्री के लिए रखी गई 600 से अधिक पौवा अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम जब्त की गई है। जब्त शराब की कुल कीमत 65 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में 14 आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उतई थाना क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 162 पौवा अवैध शराब एवं 18,160 रुपये की बिक्ती रकम जब्त की गई। कुम्हारी क्षेत्र से 4 आरोपियों के पास से 123 पौवा (कीमत 12,300 रुपये), दुर्ग से 2 आरोपियों से 65 पौवा (कीमत 7,200 रुपये), पुरानी भिलाई से 3 आरोपियों से 171 पौवा (कीमत 17,140 रुपये), भिलाई नगर से 1 आरोपी से 53 पौवा (कीमत 5,180 रुपये) तथा अमलेश्वर से 1 आरोपी से 36 पौवा अवैध शराब (कीमत 5,050 रुपये) जब्त की गई।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने एवं अट्टेबाजी करने वालों के विरुद्ध भी पृथक से अभियान चलाया गया। इस दौरान सुपेला क्षेत्र से 9, धमधा व पुलगांव से 4-4, पुरानी भिलाई एवं छावनी से 3-3 तथा नंदिनी नगर से 1 आरोपी सहित कुल 24 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इस प्रकार दुर्ग पुलिस द्वारा शुष्क दिवस पर कुल 38 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। उक्त अभियान की मॉनिटरिंग राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने बल के साथ सक्रिय रहे।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
