Saturday, March 14, 2026

रिसाली नगर निगम का साल का पहला एवं सबसे बड़ा मंडई मेला 9 फरवरी को

भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली नगर निगम अंतर्गत ग्राम डुंडेरा में आगामी 9 फरवरी को मंडई मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मंडई मेला रिसाली निगम क्षेत्र का साल का पहला एवं सबसे बड़ा मंडई मेला माना जाता है। आयोजक समिति से पार्षद विक्रम चंद्राकर ने बताया कि इस वर्ष मंडई मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि इसकी तैयारियां लगभग एक माह पूर्व से की जा रही हैं। मेला क्षेत्र में मंच, सजावट, सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Oplus_16908288

वहीं नगर निगम रिसाली के एमआईसी सदस्य एवं पार्षद रोहित धनकर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वर्षों से चली आ रही मंडई मेला की परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से इस आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। रात्रि में गरियाबंद की प्रसिद्ध “रंगसरोवर” टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं अतिथि स्वागत भी आयोजित होंगे।

Oplus_16908288

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य लगातार जुटे हुए हैं। समिति सदस्य पवन बंजारे ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news