Saturday, March 14, 2026

हनुमान मूर्ति खंडित करने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, थाने का किया घेराव

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के हनोदा गांव में भगवान हनुमान की वर्षों पुरानी मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और गांव में भारी आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थापित यह हनुमान मूर्ति लंबे समय से लोगों की आस्था का केंद्र रहीं है। मूर्ति के क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने इसे आस्था से खिलवाड़ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Oplus_16908288

थाने का घेराव, कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस कृत्य में गांव के ही एक युवक की संलिप्तता है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पद्म‌नाभपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जागेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Oplus_16908288

स्थिति सामान्य, पुलिस की सतत निगरानी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news