Saturday, January 24, 2026

अभिषेक शांडिल्य ने संभाला दुर्ग रेंज IG का पदभार,संवेदनशील-निष्पक्ष पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अभिषेक शांडिल्य (IPS) ने शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग उनकीसर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पूर्व आईजी रामगोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

पदभार संभालने के बाद आईजी शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा समग्र पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Oplus_16908288

बैठक के दौरान आईजी अभिषेक शांडिल्य ने पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय और संवाद आवश्यक है।उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई, यातायात व्यवस्था में सुधार और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी और कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।यह पदस्थापना रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य शासन द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है।

Oplus_16908288

इसी क्रम में रामगोपाल गर्ग (आईपीएस-2007) को दुर्ग रेंज से बिलासपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिषेक शांडिल्य (आईपीएस-2007) को राजनांदगांव रेंज से स्थानांतरित कर दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन का इस संबंध में आदेश 22 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news