Saturday, January 24, 2026

उत्कल सांस्कृतिक महिला मंडल द्वारा (फूड फेस्टिवल) का आयोजन

26 जनवरी को ग्रीन सिटी भिलाई में मिलेगा सभी प्रांतों के व्यंजनों का स्वाद

भिलाई : न्यूज़ 36 : उत्कल सांस्कृतिक परिषद, जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-6, ग्रीन सिटी भिलाई के प्रांगण में 26 जनवरी (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भव्य पाक उत्सव (फूड फेस्टिवल) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का संचालन उत्कल सांस्कृतिक महिला मंडल द्वारा किया जाएगा।

Oplus_16908288

पाक उत्सव में सभी प्रांतों की महिलाओं द्वारा अपने-अपने प्रदेशों के पारंपरिक अल्पाहार एवं जलपान एक ही परिसर में प्रस्तुत किए जाएंगे। इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से विभित्र राज्यों की संस्कृति और स्वान-पान की विविधता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Oplus_16908288

आयोजकों ने भिलाई शहर के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एक ही स्थान पर सभी प्रांतों के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें और इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news