Sunday, January 18, 2026

सुबह के दौरे में लोगों से मिले गजेन्द्र यादव, जानी समस्याएं

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शनिवार को मार्निंग विजिट में वार्ड मोहननगर, आमापारा और आर्यनगर पहुंचे और जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुने। वार्ड के नागरिकों ने उन्हें वार्ड के विकास और मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जिसमें निराकरण कराने योग्य कार्य के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जानकारी को साझा किये।

Oplus_16908288

नागरिकों ने वार्ड की जरूरतों एवं विकास से जुड़े विषयों को केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव को अवगत कराये। जिस पर उन्होंने जनता के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र’ नागरिकों को योजनाओं का लाभलेने के लिए प्रेरित किये। वार्ड भ्रमण के दौरान केबिनेट मंत्री यादव ने महतारी वंदन योजना, पीएम आवास के हितग्राहियों से भी चर्चा किये। वार्ड 12 के नागरिकों ने क्षेत्र में सीमेंटीकरण सड़क, नाली निर्माण और अधिक विकास कार्य कराए जाने का आग्रह किये। मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों के साथ भ्रमण कर स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा की।

Oplus_16908288

इस दौरान नागरिकों ने मैदान के पास स्थित रिक्त भूमि को सुव्यवस्थित कर शादी-विवाह, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए डोमशेड एवं सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर पार्षद आशीष चंद्राकर, मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, संदीप भाटिया सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news