रायपुर : न्यूज़ 36 : तेलीबांधा थाना पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित एक होटल से दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाऐं खुद को उज्बेकिस्तान का निवासी बता रही है। दोनों ही महिलाएं बिना पासपोर्ट और वीजा के रायपुर में रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और आईबी के साथ मिलकर दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। चता दें कि, पिछले वर्ष इसी इलाके में एक उज्बेकिस्तान की महिला ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए एक बाइक सवार युवक्त को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयंकर थी की युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने महिला और उसके साथ एक वकील को गिरफ्तार किया था। कुछ महीने की सजा काटने के बाद दोनों ही जेल से छूट गए थे।
