Monday, March 16, 2026

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, हथियार व बाइक जब्त

दुर्ग : न्यूज़ 36 :लोहे का चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को लिटिया सिमरिया चौकी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चाकू एवं मोटर साइकिल बरामद की गई है। आरोपियों की विरुद्ध आर्म्स एक्ट कार्रवाई की गई।

Oplus_16908288

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दुर्ग से जालबांधा रोड ग्राम बिरेडार चौक चौकी लिटिया सेमरिया थाना बोरी दुर्ग के पास रोड किनारे अपना मोटर सायकल खड़ा कर अपने हाथ में लोहे का चाकू जैसा धारदार हथियार रखकर उपर की और लहराते हुए चिल्ला चिल्ला कर रास्ता में आने जाने वालें लोगों का को डरा धमका रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंधकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़‌कर पूछताछ करने पर अपना नाम चुरामन वर्मा ऊर्फ मनी उम्र 22 साल साकिन ग्राम दिलीपपुर थाना व जिला खैरागढ़ एवं अजय गायकवाड ऊर्फ डोकू उम्र 21 साल ग्राम दिलीपपुर थाना व जिला खैरागढ़ बताये। आरोपियों के कब्जे से दो लोहे का चाकू एवं मोटर साइकिल विधिवत्त बरामद कर थाना बोरी (चौकी लिटिया सेमरिया) के अपराध क्रमांक 155/25 धारा 25 27 आर्म्स एक्ट, 3(5) BNS में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

Oplus_16908288

उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक संतु राम ठाकुर, आरक्षक शोभित सिन्हा, मुकेश निषाद चौकी लिटिया सेमरिया की उल्लेखनीय भूमिका रहीं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news