Monday, March 16, 2026

नगर पंचायत व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीं अटल बिहारी को श्रद्धांजलि

साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : “भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती बुधवार को साजा नगर के अटल परिसर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई इस अवसर पर नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने अटल जी की भव्य मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर उनके महान कार्यों को याद किया।

Oplus_16908288

समारोह को संबोधित करते हुए ज़िला पंचायत सभापति गोवेंद्र गुड्डा पटेल और साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ जिस विकास की ऊचाईयो को छू रहा है वो अटल जी की ही देन है उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर इस अंचल को नई पहचान दीं है नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों ने भी उनके सुशासन के माडल को प्रेरणादायक बताया कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से अटल जी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में महामंत्री आरुण वर्मा रोहित राजपूत लुकराम साहू धरमचंद जैन नारद देवांगन ज्वाला सिंह हिमांशु वर्मा कमल राजपूत सूरज राजपूत आशीष वर्मा नेहा यादव गोपाल वर्मा गौकरन साहू घनाराम साहू लारा यादव सहित नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और सफ़ाई कर्मी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसंत लुणहारे ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news