Monday, March 30, 2026

नहीं बिकेगा अस्पताल, बच्ची के हाथों से पानी पीकर देवेंद्र ने तोड़ा अनशन

बीएसपी प्रबंधन व जिला प्रशासन के साथ करीब दो घंटे चली बैठक

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल भिलाई स्टील प्लांट के अस्पताल, मैत्रीबाग, स्कूलों के निजीकरण, रिटेंशन स्कीम, लीज व न्यूनतम वेतन जैसे मुद्दों को लेकर सिविक सेंटर पार्किंग में चल में रहे सत्याग्रह के बीच विधायक देवेंद्र न यादव ने पांच दिन का उपवास तोड़ दिया। उन्होंने एक छोटी बच्ची के हाथों ने नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया। देवेंद्र यादव ने कहा कि यह सब भिलाई की जनता के प्यार और समर्थन से ही संभव हो पाया है।

Oplus_16908288

बीएसपी प्रबंधन व जिला प्रशासन के साथ करीब दो घंटे चली बैठक में सेक्टर-9 अस्पताल को न बेचने और लीज पर न देने पर सहमति बनी। अस्पताल के वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती नहीं होगी तथा बंद यूनिटें दोबारा शुरू की जाएंगी ताकि रेफर की नौबत न आए। मैत्रीबाग को अस्पताल के वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती नहीं होगी किसी निजी संस्था को नहीं दिया जाएगा, इसे राज्य सरकार लेना चाहे तो दिया जाएगा।

Oplus_16908288

युकां नेता सुमीत पवार ने बताया कि रिटेंशन स्कीम पर सहमति नहीं बन सकी। विधायक ने कहा कि एक भी परिवार को नहीं हटाया जाएगा और बढ़े हुए रेट वापस लिया जाए। 600 स्क्वायर फीट तक के आवास को लाइसेंस पर देने पर प्रबंधन राजी हुआ है।  न्यूनतम वेतन, दुकानों की रजिस्ट्री व स्थानीय ठेका मजदूरों के मुद्दे पर ट्रेड यूनियनों से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक के बाद यूनियन नेताओं व भीड़ की अपील पर विधायक ने अनशन समाप्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news