Monday, March 16, 2026

नागरिक सहकारी बैंक का चुनाव 11 जनवरी को

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए प्रथमतः प्रत्यायुक्त सदस्यों के निर्वाचन कराए जाने रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष द्वारा विगत 22 दिसंबर को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Oplus_16908288

इसके अनुसार 3 जनवरी को अभ्यार्थियों से नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 4 जनवरी को प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 5 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा।

Oplus_16908288

रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार रविवार 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुर्जर क्षेत्रीय गुजराती समाज भवन मोतीपारा दुर्ग में चुनाव संपन्न होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news