Monday, March 16, 2026

सेफी चेयरमैन ने इस्पात मंत्री से वेतन का आदेश निरस्त करने, कब्जा हटाने मांग की

भिलाई : न्यूज़ 36 :भिलाई सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने हाल ही केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी से नई दिल्ली में मुलाकात की। साथ में सेफी के महासचिव संजय आर्या, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, सचिव केवीडी प्रसाद व सदस्य अवकाश बेहरा उपस्थित रहे। इस दौरान चेयरमैन बंछोर ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) प्रबंधन द्वारा औसत उत्पादन लक्ष्य के प्राप्ति के अनुपात में वेतन भुगतान की व्यवस्था को अन्यायपूर्ण एवं विधिसम्मत नहीं बताया।

Oplus_16908288

कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने अनुरोध किया। साथ ही बताया कि दुर्ग जिले में पदस्थ नहीं रहने या सेवानिवृत्त हो जाने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी भिलाई टाउनशिप बड़े मकानों पर काबिज हैं। कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने एक से ज्यादा बड़े मकानों का कब्जा किया हुआ है। कई बड़े मकानों पर इस प्रकार के कब्जे के चलते सेल अधिकारियों को अपने ग्रेड के अनुरूप बेहतर आवास प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सभी गैर बीएसपी अधिकारी या कर्मचारी के कब्जों या लीज को शीघ्रातिशीघ्र खत्म कर खाली कराने के लिए इस्पात मंत्री से दखल देने की मांग की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news