Monday, March 16, 2026

1 जनवरी से 5-10 मिनट देरी से दुर्ग पहुंचेगी निजामुद्दीन, सिकंदराबाद और छग एक्सप्रेस

दुर्ग से छूटने और गुजरने वाली 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला

भिलाई : न्यूज़ 36 : साल के पहले दिन 1 जनवरी दुर्ग से छूटने वाली और गुजरने वाली ट्रेनों की समय सारणी में आंशिक फेरबदल किया गया है। इसके अनुसार दुर्ग आने वाली ट्रेनों पूर्व निर्धारित समय से 5 से 10 मिनट देरी से दुर्ग आएंगी। इसमें कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापट्नम-निजामुद्दीन, रायपुर-सिकंदराबाद, शालीमार- एलटीटी, त्रिवेंद्रम-कोरबा एक्सप्रेस शामिल हैं।

Oplus_16908288

इस तरह दुर्ग से छूटने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस के रवाना होने का समय भी तय किया गया है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि नई समय सारणी से मेल एक्सप्रेस में 10 से 25 मिनट तक और पैसेंजर में 5 मिनट से लेकर 20 मिनट तक समय बचेगा। कुल 340 मिनट की बचत होगी। इस बचे हुए समय में नई ट्रेनों और गुड्स ट्रेनों के परिचालन हो सकेगा। आदेश के अनुसार सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12.25 को दुर्ग आती थी, एक जनवरी से यह दोपहर 12.30 को दुर्ग आएगी। विशाखापटनम्-निजामुद्दीन एक्सप्रेस शाम 7.55 को दुर्ग आती है, जो नए साल से रात 8 बजे आएगी। दोपहर 1.18 को आने वाली पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस दोपहर 1.23 को आएगी।

Oplus_16908288

शाम 6 बजे आने वाली बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस 1 जनवरी से शाम 6.05 बजे और सुबह 7.40 को आने आने वाली शालीमार-एलटीटी दुर्ग से छूटने वाली ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक का अंतर दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रात 8.25 के स्थान पर नए साल में रात 8.30 बजे दुर्ग से छूटा करेगी। दुर्ग-नौतनवा (नंबर 18201 और 18205) एक्सप्रेस और दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रात 8.05 बजे छूटेगी, अभी तक यह ट्रेन शाम 7.55 को छूटती रही है। इसी तरह रात 8.45 को छूटने वाली दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस नए साल से रात 9.05 बजे छूटा करेगी। एक्सप्रेस 10 मिनट देरी से सुबह 7.50 को आया करेगी। शाम 5.15 को आने वाली कोरबा-अमृतसर छग एक्सप्रेस शाम 5.20 बजे आएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news